Home » मनोरंजन » 'सैफीना' ने अलग अंदाज में मनाई शादी की 7वीं सालगिरह

'सैफीना' ने अलग अंदाज में मनाई शादी की 7वीं सालगिरह

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Oct 2019 7:43 AM GMT

सैफीना ने अलग अंदाज में मनाई शादी की 7वीं सालगिरह

Share Post

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपनी शादी की 7वीं सालगिरह अलग अंदाज में मनाई है। करीना-सैफ ने अपने बेटे तैमूर को गोद में लेकर केक काटा है। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। करीना ने कैप्शन लिखा-'सालगिरह, प्यार से भरा'।

सैफीना ने इस बार शादी की सालगिरह सादगी से मनाई है। इस दौरान तैमूर के अलावा करीना की बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। करीना ने ब्राउन कलर का टॉप और जींस पहना था, वहीं सैफ ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों के उम्र में 11 साल का अंतर है। फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हुआ था। शादी से पहले सैफ करीना ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था।

बॉलीवुड में यह कपल 'सैफीना' के नाम से मशहूर है। दोनों ने एक साथ 'टशन', 'कुर्बान', 'एजेंट विनोद', 'एलओसी कारगिल' और 'ओमकारा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सैफ 'लाल कप्तान' और 'जवानी जानेमन' के अलावा 'भूत पुलिस' और 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। वहीं करीना कपूर 'गुड न्यूज', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। दोनों पति और पत्नी अगले साल अपने फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। एजेंसी हिस

Share it
Top