Home » मनोरंजन » दीवाली पर फिल्‍म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की आधिकारिक घोषणा करेगी फराह खान

दीवाली पर फिल्‍म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की आधिकारिक घोषणा करेगी फराह खान

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Oct 2019 8:51 AM GMT

दीवाली पर फिल्‍म सत्ते पे सत्ता के रीमेक की आधिकारिक घोषणा करेगी फराह खान

Share Post

वर्ष 1982 की सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है। अभी फिल्‍म की आधिकारिक घोषणा के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। फराह खान दीवाली पर फिल्‍म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की घोषणा कर सकती हैं। फराह खान फिल्म का निर्देशन करेंगी, जबकि इसका निर्माण रोहित शेट्टी करेंगे। चर्चा है कि ऋतिक रोशन को इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। फराह का कहना है कि जब तक फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं होती है तक लोगों को अनुमान लगाने दें।

फराह ने कहा कि रोहित फिल्म का निर्माण करेंगे और मैं इसे निर्देशित कर रही हूं। जब तक हम एक साथ नहीं आते हैं, तब तक आधिकारिक घोषणा नहीं करेंगे। उम्मीद है हम दीवाली तक घोषणा करेंगे। मैं रोहित की प्रतीक्षा कर रहा हूं। क्योंकि वह इन दिनों काफी व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फराह खान ने 2004 में शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं न', 2007 में 'ओम शांति ओम', 2010 में अक्षय कुमार के साथ 'तीस मार खां' और 2014 में शाहरुख खान के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' बनाई थीं। फराह खान जल्द ही फ्लिपकार्ट की पहले गैर काल्पनिक शो बैकबेंचर्स को होस्ट करेगी।

वर्ष 1982 में रिलीज हुई 'सत्ते पे सत्ता' हास्य एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को राज एन. सिप्पी ने निर्देशित किया था और इसके निर्माता रोमू सिप्पी थे। 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म की कहानी सात भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खान, रंजीता, सचिन, शक्ति कपूर, पेंटल, विजयेन्द्र घटगे, सुधीर, सारिका, कंवलजीत सिंह, प्रेमा नारायण, मैक मोहन और कल्पना अय्यर ने काम किया था।

Share it
Top