Home » मनोरंजन » परिणीति ने सायना की बायोपिक के लिए शुरू की शूटिंग

परिणीति ने सायना की बायोपिक के लिए शुरू की शूटिंग

👤 Veer Arjun | Updated on:7 Nov 2019 11:45 AM GMT

परिणीति ने सायना की बायोपिक के लिए शुरू की शूटिंग

Share Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। वह 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक की शूटिंग खत्म करने के बाद सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए व्यस्त है। वह लगातार बैडमिंटन खेल की प्रेक्टिस कर रही हैं और साथ ही शूटिंग भी कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति मुंबई में सुबह-सुबह फिल्म की शूटिंग करती हुए नजर आ रही हैं।

इस दौरान वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए एक सीन सूट कर रही है। वीडियो में परिणीति एक व्यक्ति के साथ जॉगिंग करती है जो संभवतः फिल्म में उसका प्रशिक्षक है। इन दिनों परिणीति ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ठहरने का फैसला किया है। परिणीति 15 दिनों तक नवी मुंबई के रामशेथ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ही रहेंगी, ताकि उनका आने-जाने में समय बर्बाद ना हो। वह शूटिंग और ब्रेक के दिनों के बीच अपना प्रैक्टिस भी कर सकें।

परिणीति ने अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट दिया है। परिणीति को स्टेडियम के आसपास सुबह-सुबह नियमित रूप से दौड़ते हुए देखा गया है और रात में रामशेठ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन खेल रही हैं, यहां तक की दिन में शूटिंग भी। परिणीति ने हाल ही में हैदराबाद में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार के साथ मुलाकात की थी। अप्रैल में परिणीति चोपड़ा ने इस बायोपिक को साइन किया था। तभी से परिणीति कड़ी ट्रेनिंग में जुटी हुई है।

फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। सायना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था। अमोल गुप्ते फिल्म 'तारे जमीन पर' के लेखक है और उन्होंने 'स्टेनली का डब्बा' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। परिणीति अजय देवगन की फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी।

Share it
Top