Home » मनोरंजन » अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी

👤 manish kumar | Updated on:15 Nov 2019 2:15 PM GMT

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी

Share Post

अनुराग बसु की अगली फिल्म अब नए डेट पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म का शीर्षक अभी तक नहीं हुआ है। फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

फिल्म 'दंगल' के बाद इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी नजर आएगी। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म 'बिग बुल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज अहम किरदार में होगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन अजय देवगन कर रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय थी। राजकुमार राव इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अरविंद अदिगा के उपन्यास पर आधारित है।

Share it
Top