Home » मनोरंजन » मराठी सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत, पति विजय की हालत गंभीर

मराठी सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत, पति विजय की हालत गंभीर

👤 manish kumar | Updated on:15 Nov 2019 2:23 PM GMT

मराठी सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत, पति विजय की हालत गंभीर

Share Post

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। अमेरिका से लौटने के बाद वह अपने पति विजय के साथ गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी। गीता जिस कार से जा रही थी वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। इस हादसे में गीता और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गीता की मौत हो गई। विजय माली का हालात अभी गंभीर है।

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने सेल्फी ली थी और फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था-'जननी जन्मभूमी स्वर्ग से महान है.... लंबे समय बाद घर वापस लौटकर खुश हैं।'

गीता ने कुछ मराठी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। इसके अलावा उन्होंने गंगा म्यूजिकल बैंड भी बनाया था। गीता माली अपने पति विजय के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यक्रम पूरा करने के बाद गुरुवार को ही भारत लौटी थीं। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। गीता ने मुंबई विश्वविद्यालय से भारतीय शास्त्रीय संगीत में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।

Share it
Top