Home » मनोरंजन » बर्थडे स्पेशल : 35 के हुए आशिकी 2' फेम आदित्य रॉय कपूर

बर्थडे स्पेशल : 35 के हुए आशिकी 2' फेम आदित्य रॉय कपूर

👤 Veer Arjun | Updated on:16 Nov 2019 11:00 AM GMT

बर्थडे स्पेशल : 35 के हुए आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर

Share Post

फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य का जन्म 16 नवम्बर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य को बचपन में क्रिकेटर बनने का शौक था। अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करियर की शुरूआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी जहां पर उनकी काॅमिक टाइमिंग और होस्टिंग की यूनिक स्टाइल ने उन्हें हिट कर दिया।

साल 2009 में आदित्य ने विपुल शाह की फिल्म 'लन्दन ड्रीम्स' में छोटे से किरदार के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन यह फिल्म बॉक्स पर फ्लॉप रही। इसके बाद अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'एक्शन रिप्ले' और ऋतिक रोशन एवं ऐश्वर्या राय की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आये। साल 2013 में आई उनकी फिल्म 'आशिकी 2 ' ने उन्हे रातों-रात स्टार बना दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थी।फिल्म में उनके अभिनय को सिर्फ दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। यह फिल्म उनके लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

इसके बाद आदित्य ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया,जिसमें ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, फितूर, वेलकम टू न्यू यॉर्क, डिअर जिंदगी, कलंक आदि शामिल हैं। आदित्य ने अपने अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हैं।। वे जल्द ही महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में अब नजर आएंगे। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के अपोजिट होंगे। वहीं इसके अलावा वह दिशा पटानी के अपोजिट फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाले हैं।

Share it
Top