Home » मनोरंजन » 'जर्सी' की शूटिंग के बाद मीरा के साथ लौटे शाहिद कपूर

'जर्सी' की शूटिंग के बाद मीरा के साथ लौटे शाहिद कपूर

👤 manish kumar | Updated on:13 Jan 2020 5:27 AM GMT

जर्सी की शूटिंग के बाद मीरा के साथ लौटे शाहिद कपूर

Share Post

फिल्म 'जर्सी' के सेट पर चोट लगने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ मुंबई लौट आए हैं। शाहिद कपूर ने आधे चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। वह चंडीगढ़ में 'जर्सी' के रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। शाहिद के होंठ पर गंभीर चोट लगी है और इस चोट के कारण शाहिद के होंठ में 13 टांके लगे हैं। चंडीगढ़ के फेज-9 स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के स्टेडियम में एक शॉट के दौरान बॉल उनके होंठ पर लग गई। शाहिद तब तक शूटिंग शुरू नहीं कर सकते जब तक उनका घाव भर न जाएं। शाहिद के घायल होने की खबर सुनकर उनकी पत्नी मीरा राजपूत उनसे मिलने चड़ीगढ़ पहुंची थी।

फिल्म 'जर्सी' में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। टीम ने हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। 'जर्सी' तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जर्सी' को 28 अगस्त, 2020 को रिलीज किया जाएगा। 'जर्सी' को अल्लु अरविंद, अमन गिल और दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। तेलुगु फिल्म 'जर्सी' को भी गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया था, जिसमें नानी के अलावा सत्यराज, ब्रह्माजी और रोहित कामरा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 'जर्सी' में क्रिकेटर के किरदार में शाहिद कपूर दोबारा दिखेंगे। इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। फिल्म 'जर्सी' की कहानी एक क्रिकेटर की इर्दगिर्द घूमती है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शाहिद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे। शाहिद कपूर ने अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए क्रिकेट की कोचिंग भी ली है।

Share it
Top