Home » मनोरंजन » 'मुंबई सागा' के फर्स्ट लुक में दमदार अवतार में दिखे जॉन अब्राहम

'मुंबई सागा' के फर्स्ट लुक में दमदार अवतार में दिखे जॉन अब्राहम

👤 manish kumar | Updated on:14 Jan 2020 5:18 AM GMT

मुंबई सागा के फर्स्ट लुक में दमदार अवतार में दिखे जॉन अब्राहम

Share Post

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' लंबे समय से सुर्खियों में हैं। क्राइम पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं सोमवार को फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक शेयर किया हैं। निर्देशक संजय गुप्ता ने फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। संजय गुप्ता ने ट्वीट किया-'मुंबई सागा के मेरे पसंदीदा पलों में से एक। और वास्तव में जॉन अब्राहम पहले कभी भी ऐसे नहीं दिखाई दिए होंगे।'

पोस्टर में जॉन अब्राहम का यह लुक काफी दमदार हैं। पोस्टर में जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता- पाजामा पहना हैं। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका लगाए हुए दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा हैं। क्राइम-गैंगस्टर पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर संजय गुप्ता इससे पहले 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'काबिल' और 'कांटे' जैसी कई फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 'मुंबई सागा' की कहानी 1980-90 के दशक की है, जब बॉम्बे मुंबई में बदल रहा था।संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित 'मुंबई सागा' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर प्रड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 19 जून, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share it
Top