Home » मनोरंजन » सुभाष कपूर की फिल्म 'मैडम मुख्यमंत्री' में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

सुभाष कपूर की फिल्म 'मैडम मुख्यमंत्री' में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

👤 manish kumar | Updated on:13 Feb 2020 6:02 AM GMT

सुभाष कपूर की फिल्म मैडम मुख्यमंत्री में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

Share Post

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी अगली फिल्म में एक राज्य की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ऋचा चड्ढा ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका शीर्षक 'मैडम मुख्यमंत्री' है। इस फिल्म को सुभाष कपूर ने निर्देशित किया है। ऋचा राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक अभिनेत्रियों में से हैं। फिल्म 17 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा अक्षय ओबराय, शुभ्र ज्योति, मानव कौल और सौरभ शुक्ला भी हैं।

फिल्म को पिछले साल लखनऊ में 40 दिवसीय शेड्यूल में शूट किया गया था। सुभाष ने फिल्म में कई घटनाओं और किस्सों को शामिल किया है, जो उन्होंने एक राजनीतिक पत्रकार के रूप में देखे और अनुभव किए थे। सुभाष कपूर इन दिनों महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'मोगुल' की तैयारी कर रहे हैं, जो टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक है। ऋचा चड्ढा आखिरी बार कंगना रनौत के साथ 'पंगा' में नजर आई थी। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म खेल पर आधारित है। फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Share it
Top