Home » मनोरंजन » शादी की चर्चा पर ऋचा चड्ढा ने ऐसी की सबकी बोलती बंद

शादी की चर्चा पर ऋचा चड्ढा ने ऐसी की सबकी बोलती बंद

👤 manish kumar | Updated on:14 Feb 2020 6:23 AM GMT

शादी की चर्चा पर ऋचा चड्ढा ने ऐसी की सबकी बोलती बंद

Share Post

बॉलिवुड में इन दिनों कई जोड़ियों की शादी की चर्चा है। उनमें से एक जोड़ी रिचा चड्ढा और अली फजल की भी है। चर्चा है कि बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा जून में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल लगभग पांच साल से डेटिंग कर रहे हैं। अब शादी की चर्चा के बीच ऋचा चड्ढा ने सोशन मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋचा ने व्यंग्यात्मक तरीके से लोगों को जवाब दिया। ऋचा चड्ढा ने लिखा-'सुबह 9 बजे हमारी शादी हो रही थी, शाम 4 बजे शादी खत्म! क्यों नहीं आप ही लोग निर्णय ले और हमें सूचित कर दें, हम दिखा देंगे! जब आप इस पर हैं, जरा बच्चे का नाम भी डिसाइड कर ले। और आप उन्हें किस स्कूल में भेजेंगे, सुना है डोनेशन लगता है, दे देना प्लीज। आपको प्यार करती हूं!'

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड में अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऋचा अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। ऋचा चड्ढा हाल में रिलीज हुई अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में नजर आई थी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सुभाष कपूर की फिल्म में एक राज्य की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का नाम 'चीफ मिनिस्टर' होगा। अली फजल और ऋचा चड्ढा कुछ समय पहले छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गए थे। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऋचा चड्ढा और अली की मुलाकात 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।

Share it
Top