Home » मनोरंजन » सलमान खान भतीजे के साथ बोले-जो डर गया समझो बच गया

सलमान खान भतीजे के साथ बोले-जो डर गया समझो बच गया

👤 manish kumar | Updated on:7 April 2020 7:55 AM GMT

सलमान खान भतीजे के साथ बोले-जो डर गया समझो बच गया

Share Post

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए अपना और निर्वाण का परिचय देते हुए कहते हैं-'मैं हूं सलमान और ये हैं निर्वाण। हम यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब यहीं हैं। हम लोग तो डर गए। निर्वाण सोहेल के बेटे हैं। इन्हें अपने पिता से मिले तीन हफ्ते हो गए हैं। मैंने अपने फादर को तीन हफ्ते से नहीं देखा है। हम लोग यहां पर हैं और हमारे फादर अकेले घर पर हैं।' सलमान इस वीडियो में अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहते हैं-'वह फिल्म का डायलॉग है न जो डर गया समझो मर गया यह यहां पर लागू नहीं होता है। हम लोग डर गए हैं और बड़ी बाहदुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग भी ज्यादा बहादुर मत बनिए!' वीडियो में सलमान का साथ देते हुए निर्वाण कहते हैं कि-' घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए। लोगों से दूरी बनाए रखें।' सलमान आगे कहते हैं-'जो डर गया समझो बच गया।'

सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर है। उनके फैंस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सलमान खान ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों से घर में सुरक्षित रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोपके कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में इस लॉकडाउन का पालन करते हुए जो जहां था वहीं रुक गया है। यही कारण है कि सलमान और उनके भतीजे निर्वाण अपने पापा से दूर हैं।भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगभग चार हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं इस संक्रमण से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस संक्रमण से लगभग 200 लोग ठीक भी हुए हैं।

Share it
Top