Home » मनोरंजन » एकता कपूर ने उतार दिए सारे रिंग और ब्रेसलेट, बोली- थानोस ने छोड़ दी बिल्डिंग!

एकता कपूर ने उतार दिए सारे रिंग और ब्रेसलेट, बोली- थानोस ने छोड़ दी बिल्डिंग!

👤 manish kumar | Updated on:7 April 2020 8:05 AM GMT

एकता कपूर ने उतार दिए सारे रिंग और ब्रेसलेट, बोली- थानोस ने छोड़ दी बिल्डिंग!

Share Post

21 दिन के लॉकडाउन के बीच टीवी की क्वीन और बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों अपने परिवार और बेटे रवि के साथ घर पर है। वह अक्सर पोस्ट शेयर करती करती हैं, लेकिन एकता ने आज इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने सोशल मीडिया पर सभी को आश्चर्य में डाल दिया।

सभी एकता कपूर की धार्मिक मान्यताओं को जानते हैं और वह उंगलियों में कई तरह की रिंग पहनती है। इसके साथ ही हाथों में ब्रेसलेट और कलावा बांधे भी देखा जाता है। क्योंकि वह अंक विज्ञान में विश्वास करती है। एकता कपूर ने अब अपनी सारी रिंग और हाथों में पहने कलावा को उतार दिया है। एकता कपूर ने वीडियो में अपना खाली हाथ भी दिखाया है। एकता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-'इस बीच अन्य खबरों में! थानोस ने छोड़ दी बिल्डिंग!!! उसने दुनिया को काफी नष्ट कर दिया! मजाक कर रही हूं !!!' एकता ने गोइंगहैंड्सफ्री और वनहैंडएटटाइम हैशटैग भी लगाया।

एकता कपूर के ऐसा करने पर इंडस्ट्री के उनके दोस्तों के अलावा उनके प्रशंसक भी हैरान है। करण बोहरा, करिश्मा कपूर, हिना खान, शिल्पा शेट्टी, करण पटेल, पूजा गौर जैसे कई सितारों ने हैरानी जताई है। अभिनेत्री हिना खान ने एकता को यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि यह सब कैसे हुआ, जिसके बाद एकता ने लिखा कि साबुन और सैनिटाइजर के उपयोग के कारण बस एलर्जी! हम जानते हैं कि सभी चीजों की तरह एक ब्रेक के बाद वापस आ जाएंगे। वहीं करिश्मा तन्ना ने पूछा कि क्या?? वाह। जिस पर एकता ने कहा कि हां कुछ दिनों के लिए। करणवीर वोहरा ने लिखा कि उसने आपकी उंगली पर निशान छोड़ दिए।

इससे पहले एकता कपूर को स्मृति ईरानी द्वारा सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया गया था। एकता ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी अंगूठी और ब्रेस्लेट के कारण मुझे हाथ धोने में पूरा एक मिनट लगा। वीडियो में एकता को रिंग पहने हाथ धोने पर ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने लिखा था कि आपकी ज्वेलरी में अभी बहुत से वायरस हैं और इस वजह से आपका चैलेंज फेल हो गया, आप दोबारा खाली हाथों के साथ इसे ट्राई करें। वहीं एक अन्य ने लिखा था कि शायद आपको कुछ ब्रेसलेट और रिंग को हटा लेना चाहिए था।

Share it
Top