Home » मनोरंजन » लॉकडाउन के बीच मुंबई लौटे अर्जुन रामपाल, अपनी बेट‍ियों से मिलकर बहुत खुश

लॉकडाउन के बीच मुंबई लौटे अर्जुन रामपाल, अपनी बेट‍ियों से मिलकर बहुत खुश

👤 manish kumar | Updated on:30 May 2020 7:58 AM GMT

लॉकडाउन के बीच मुंबई लौटे अर्जुन रामपाल, अपनी बेट‍ियों से मिलकर बहुत खुश

Share Post

अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी बेट‍ियों से मिलकर बहुत खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटियों के संग तस्वीर शेयर की है। लॉकडाउन के दौरान अर्जुन रामपाल करजत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटा अरीक के साथ फंस गए थे। हालांकि अब वह मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों बेट‍ियों मायरा और माहिका संग फोटो शेयर कर लिखा-'आखिरकार, अपनी सुंदर बेटियों के साथ।'

तस्वीर में वह एक बेटी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी बेटी उनके पास बैठी है। लॉकडाउन में अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह अक्सर फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल में अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेविंग के वक्त का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें गैब्रिएला उनकी मदद करती नजर आ रही थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक बिना दाढ़ी वाली तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वह लेटे हुए दिखाई दे थे और उन्होंने लिखा था कि सब हो गया। फिर से सभ्य बन गया हूं, हां या न।

अर्जुन रामपाल ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। 2008 में दोनों अलग हो गए थे। मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। वहीं अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 18 जुलाई को एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। मेहर से तलाक के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक बेटे के साथ रहते हैं। हालांकि पत्नी से अलग होने के बाद भी अर्जुन अपनी बेटियों के काफी नजदीक हैं और अक्सर उन्हें बेटियों के साथ देखा जाता है।

Share it
Top