Home » मनोरंजन » रिद्धिमा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ शेयर की अपनी बचपन की अनदेखी तस्वीर

रिद्धिमा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ शेयर की अपनी बचपन की अनदेखी तस्वीर

👤 manish kumar | Updated on:28 Jun 2020 10:00 AM GMT

रिद्धिमा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ शेयर की अपनी बचपन की अनदेखी तस्वीर

Share Post

रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर को हमेशा याद करती रहती है। लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के काफी करीब थी। वह हमेशा अपने माता-पिता की पुरानी और अनदेखी तस्वीरें साझा करती रही हैं। हाल में रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता ऋषि और नीतू को अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीर में नीतू के साथ रिद्धिमा को एक कुर्सी पर बैठाया गया है और पापा ऋषि उनके पीछे खड़े हैं। नीतू के बालों में फूल लगे हैं, जबकि ऋषि कपूर दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले रिद्धिमा कपूर ने एक खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पिता ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आए थे। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन लिखा था 'क्लासिक'।

रिद्धिमा और नीतू कपूर इन दिनों अपने परिवार के नए सदस्य के साथ व्यस्त हैं। नीतू की फैशन डिजाइनर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें शिह त्जू ब्रीड के एक पपी गिफ्ट किया है, जिसका नाम उन्होंने 'डूडल कपूर' रखा है। हाल में डूडल के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नीतू कपूर डूडल को गोद में ली हुई थी। रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरों और यादों को साझा करती रहती हैं। रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में रहकर अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को पिता ऋषि कपूर के निधन के कुछ दिनों बाद वह दिल्ली से मुंबई पहुंची थी।

Share it
Top