Home » मनोरंजन » मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रियंका के 20 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी जर्नी

मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रियंका के 20 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी जर्नी

👤 manish kumar | Updated on:5 July 2020 10:55 AM GMT

मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रियंका के 20 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी जर्नी

Share Post

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक गलोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी फिल्मी जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा-"ozzyproudction और आप सभी का उस सफर को याद दिलाने के लिए धन्यवाद, जो 20 साल पहले मैंने इस इंडस्ट्री में शुरु किया था। मुझे आशा है कि हम सब एकदिन मिलेंगे, तबतक मै आप सभी के साथ इंजोय करना चाहती हूं, धन्यवाद ।"

प्रियंका के जर्नी वीडियो में उनके मिस वर्ल्ड बनने से लेकर गलोबल स्टार बनने तक के सफर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है। इस वीडियो को देखकर आप भी प्रियंका की जिंदगी के कई अहम पलों से जुड़ पाएंगे। खास बात ये है कि प्रियंका के इस वीडियो में उनका वेडिंग सेक्शन भी हैं, जहां उनके और निक की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक तमिल फिल्म में काम किया था और इसके बाद उन्होंने फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीती जिंटा लीड रोल में थे।

इसके बाद प्रियंका ने फिल्म अंदाज और मुझसे शादी करोगे में लीड रोल प्ले किया और फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। साल 2006 में प्रियंका को बॉलीवुड सबसे महंगी फिल्मों में से एक डॉन और कृष 2 मिली. दोनों ही फिल्मों में प्रियंका को काफी पसंद किया गया।

साल 2008 में फिल्म फैशन में लाजवाब एक्टिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा को नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके बाद प्रियंका ने दोस्ताना, बर्फी, कमीने, 7 खून माफ, मेरी कॉम और बाजीराव मस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

वहीं प्रियंका ने साल 2015 से 2018 तक अमेरिकन सीरीज क्वंटिको में भी काम किया। उन्हें क्वंटिको में अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए साल 2016 में न्यू सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस का पीप्लस चॉइस अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड पाने वाली प्रियंका पहली साउथ एशियन एक्ट्रेस हैं। इसी साल प्रियंका को पद्म श्री से भी नवाजा गया था।

साल 2017 में क्वंटिको के लिए प्रियंका को बेस्ट ड्रैमेटिक टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा एक प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट भी है। वो यूनिस्को की गुडविल एम्बेसडर है। यही नहीं उन्हें मदर टेरेस मेमोरियल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका हैं।

Share it
Top