Home » मनोरंजन » सनी लियोनी मना रही अपने पति डेनियल वेबर का अपना बर्थडे

सनी लियोनी मना रही अपने पति डेनियल वेबर का अपना बर्थडे

👤 manish kumar | Updated on:21 Oct 2020 11:13 AM GMT

सनी लियोनी मना रही अपने पति डेनियल वेबर का अपना बर्थडे

Share Post

बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' नाम से मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) बुधवार को यानि आज अपने पति डेनियल वेबर का जन्‍मदिन मना रही हैं। 21 अक्टूबर को अपने पति डेनियल वेबर को खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वैसे तो सनी लियोनी हमेशा अपने पति व बच्चों के साथ समय-समय पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं, लेकिन इस खास मौकों पर तो वो कभी नही चूकतीं। इसी क्रम में सनी लियोनी (Sunny Leone) ने भी अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखकर बर्थडे विश किया है।

जानकारी के अनुसार शेयर की गई फोटो में सनी लियोनी पति डेनियल (Daniel weber) के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डेनियल। लाइफ क्रेजी और हार्ड है। कभी-कभी इसके साथ डील करना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप हमें (बच्चों को) आसानी से संभाल लेते हैं। आप हमारी खूब केयर और प्यार करते हैं। बेस्ट पिता और पति होने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार। विदित हो कि पिछले काफी समय से सनी लियोनी पति और बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं।

अगर फिल्‍मों की बात करें तो सनी लियोनी वेब सीरीज बुलेट्स में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह करिश्मा तन्ना के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। हाल में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस वेब सीरीज में सनी लियोनी एक्शन करती नजर आएंगी।

Share it
Top