Home » मनोरंजन » प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीर

👤 manish kumar | Updated on:1 Dec 2020 9:54 AM GMT

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीर

Share Post

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के सामने खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं। तस्वीर में प्रियंका का एक्सप्रेशन देखने लायक है। उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और खाने को देखते हुए हैरान और उत्साहित हो रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा कि-'मैं इसके साथ क्या करूं?'

सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म 'वे कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी।

Share it
Top