Home » मनोरंजन » निया शर्मा ने खरीदी नई कार, शेयर किया वीडियो

निया शर्मा ने खरीदी नई कार, शेयर किया वीडियो

👤 manish kumar | Updated on:16 Jan 2021 6:29 AM GMT

निया शर्मा ने खरीदी नई कार, शेयर किया वीडियो

Share Post

टेलीविजन जगत की खूबसूरत व बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा ने हाल ही में एक खूबसूरतऔर लग्जरी कार खरीदी है। इसकी जानकारी खुद निया ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दी, जिसमें वह कार के साथ नजर आ रही हैं। इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही निया ने लिखा-'आप खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन आप कार खरीद सकते है। दोनों एक जैसे ही हैं।'

निया शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं। हाल ही में निया ने नए साल के अवसर पर अपना एक नया घर भी खरीदा हैं।

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली निया शर्मा ने साल 2010 में स्टार प्लस के धारावाहिक 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टेलीविजन की कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में नजर आईं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। निया की कुछ प्रमुख धारावाहिकों में एक हजारों में मेरी बहना है , इस प्यार को क्या नाम दू, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जमाई राजा, नागिन 3 , नागिन 5 आदि शामिल हैं। निया ने हाल ही में कलर्स टीवी के रियलिटी शो फेयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' का खिताब भी जीता है। सोशल मीडिया पर निया की फैन फ्लोइंग की लिस्ट काफी लम्बी हैं।

Share it
Top