Home » मनोरंजन » अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने फैंस को दिखाई अपने बेटे आरव की पहली झलक

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने फैंस को दिखाई अपने बेटे आरव की पहली झलक

👤 manish kumar | Updated on:22 Feb 2021 11:20 AM GMT

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने फैंस को दिखाई अपने बेटे आरव की पहली झलक

Share Post

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिये उन्होंने अपने बेटे आरव की पहली झलक फैंस को दिखाई है। अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने एक क्रिएटिव और मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आरव का चेहरा फैंस को दिखाया है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित माचिस से जला रहे हैं। रोहित के ऐसा करते ही ब्लास्ट होता है और फिर अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है।

सोशल मीडिया पर अनीता और रोहित का यह क्रिएटिव वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अनीता टेलीविजन जगत की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2013 में अनीता ने कॉर्पोरेट जगत से ताल्लुक रखने वाले रोहित रेड्डी से शादी कर ली । शादी के लगभग सात साल बाद अक्टूबर, 2020 अनीता ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी और अब 9 फरवरी, 2021 को अनीता ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अनीता और रोहित ने 'आरव' रखा हैं।

Share it
Top