Home » मनोरंजन » बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

👤 Veer Arjun | Updated on:10 Sep 2021 1:31 PM GMT

बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

Share Post

पूरे देश में हर साल गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू हो गया है और भक्तों में इसे लेकर एक खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड हस्तियों ने इस उत्सव के शुरू होने पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिये गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर फैंस को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी है। हेमा मालिनी ने लिखा-''ये साल का वो समय है, जब हम अपने प्यारे गणेशजी का घरों में स्वागत करते हैं। उनका आशीर्वाद लेते हैं। समझ और ज्ञान के देवता हमारे घरों में 10 दिनों तक रहते हैं, जो समाज में सौहार्द और खुशी को प्रोत्साहित करता है। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-''आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

अमिताभ बच्चन ने फैंस को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया- 'गणेश चतुर्थी की अनेक अनेक शुभकामनाएं।'

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा-'मैं दुआ करता हूं कि गणपति बप्पा हम सभी की झोली खुशियों से भर देंगे और हमारे जीवन में शांति आएगी।'

अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'भगवान श्री गणेश की कृपा,बनी रहे आप पर हर दम। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

काजोल ने अपनी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा है- 'अपार हर्ष के साथ 'विघ्नहर्ता' का स्वागत। #गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।'

इन सब के अलावा अजय देवगन, सुनील ग्रोवर, अरुण आदि ने भी फैंस को इस खास उत्सव की बधाई दी है।

Share it
Top