Home » मनोरंजन » हमारे संगठन और विचार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : विष्णुदत्त शर्मा

हमारे संगठन और विचार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : विष्णुदत्त शर्मा

👤 Veer Arjun | Updated on:10 Sep 2021 1:49 PM GMT

हमारे संगठन और विचार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : विष्णुदत्त शर्मा

Share Post

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेतृत्व हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखायी देता है। यही कारण है कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता बार-बार इन ताकतों के समर्थन में बयान देते हैं। पीआईएफ जैसे संगठनों के लोग प्रदेश में पाए गए है, ऐसे लोगों का समर्थन भी दिग्विजय सिंह करते है। इन्हीं ने बाटला हाउस को फेक बताते हुए शहीद मोहनचन्द शर्मा का अपमान किया। तो आतंकवादी को सम्मानित कर उसके घर भी पहुंचे। क्योंकि वे समाज को तोड़ने वालों का साथ देते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो देश और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करता है। हमारे संगठन और विचार को दिग्विजय सिंह के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

भाजपा को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही कांग्रेस

कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो पर श्री शर्मा ने कहा कि झाबुआ क्षेत्र के टोल टैक्स पर जिस महिला नेत्री को भाजपा सांसद की छोटी बहन बताकर उसका टोल टैक्स कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए वीडियो वायरल किया जा रहा है वह झाबुआ से कांग्रेस पार्षद है और उनका बेटा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष है। जबकि वीडियो में वह महिला नेत्री खुद को भाजपा सांसद की छोटी बहन बताती है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस एक सोची समझी रणनीति के तहत अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से जनता को प्रताड़ित करवाती है, जनता को गाली दिलवाती है, आदिवासी भाई-बहनों को पिटवाती है, फिर वीडियो वायरल करवाती है और बाद में सोशल मीडिया और मीडिया में भाजपा पर आरोप लगाती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि झूठ, छल, कपट की राजनीति में विश्वास करने वाले ऐसे कांग्रेस नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है।

कांग्रेस की आभार यात्रा धोखा यात्रा

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही आभार यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आभार यात्रा निकाल रही है, लेकिन ये आभार नहीं धोखा-यात्रा है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से 27 प्रतिशत आरक्षण का झूठा वादा किया और फिर चुपचाप बैठ गई। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने न तो इसे लागू करने के लिए कोई योजना बनाई और न ही इस पर ध्यान दिया। कांग्रेस ने हमेशा झूठ, छल और कपट की राजनीति की है, समाज के प्रत्येक वर्ग से धोखा किया। चाहे किसान, युवा, बेटियां, ओबीसी वर्ग या फिर हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के भाई बहन, सभी का शोषण किया और उनको वोट बैंक मानकर सिर्फ उनका उपयोग किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला, इसके साथ ही सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको भी विकास की मुख्य धारा का हिस्सा बनाया है।

Share it
Top