Home » मनोरंजन » रिद्धिमा कपूर ने माँ नीतू कपूर पति और बेटी समारा संग सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

रिद्धिमा कपूर ने माँ नीतू कपूर पति और बेटी समारा संग सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

👤 Veer Arjun | Updated on:15 Sep 2021 8:54 AM GMT

रिद्धिमा कपूर ने माँ नीतू कपूर पति और बेटी समारा संग सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

Share Post

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को रिद्धिमा अपने परिवार के साथ उदयपुर में सेलिब्रेट कर रही हैं। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर रिद्धिमा की मां एवं दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई भी दी है। नीतू कपूर ने लिखा-'जन्मदिन की बधाई मेरी लाइफलाइन!'

नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें नीतू कपूर ,रिद्धिमा कपूर एवं उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा भी नजर आ रही हैं।नीतू के इस पोस्ट के जरिये फैंस रिद्धिमा को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। रिद्धिमा अपनी माँ के बहुत करीब हैं और उनसे एक खास बांड शेयर करती हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है।

Share it
Top