Home » मनोरंजन » मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश

मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Sep 2021 9:19 AM GMT

मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश

Share Post

'मिस्टर इंडिया' प्रतियोगिता के पूर्व विजेता एवं मॉडल मनोज पाटिल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज पाटिल ने बुधवार देर रात मुंबई स्थित ओशिवारा में अपने आवास पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है,जिसके बाद उन्हें मुंबई के ही कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया

'मिस्टर इंडिया' प्रतियोगिता के पूर्व विजेता एवं मॉडल मनोज पाटिल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज पाटिल ने बुधवार देर रात मुंबई स्थित ओशिवारा में अपने आवास पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ही कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज पाटिल ने ऐसा करने का कारण बताते हुए अभिनेता साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मनोज पाटिल का कहना है कि अभिनेता साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं ,जिसके कारण उन्होंने प्रताड़ना और बदनामी के चलते आत्महत्या का कदम उठाया। मनोज पाटिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साहिल खान को टैग करते हुए कुछ ऐसे वीडियो भी अपलोड किये हैं, जिनसे ये साफ़ होता हैं कि उनके और साहिल के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं। वहीं स्टाइल और एक्सक्यूज़ मी जैसी कॉमेडी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकें साहिल खान के भी इंस्टा पोस्ट से साफ़ होता है कि दोनों ही एक -दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 1992 में जन्में मनोज पाटिल ने 2016 में 'मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप' जीती थी।

Share it
Top