Home » मनोरंजन » अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Oct 2021 7:03 AM GMT

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय

Share Post

लंबे समय से चर्चा में बनी हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म इस साल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही खत्म होगा फैंस का इन्तजार। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है। इसके पहले रोहित शेट्टी ने कॉप ड्रामा पर आधारित अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम 2' और रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' को निर्देशित किया है।

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर और रोहित शेट्टी हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। वहीं महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिलने के बाद मेकर्स ने फिल्म 'सूर्यवंशी' को इस दिवाली के ठीक एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है।

Share it
Top