Home » मनोरंजन » 'मईया के आरती' के व्यूज 50 मिलियन के पार

'मईया के आरती' के व्यूज 50 मिलियन के पार

👤 Veer Arjun | Updated on:4 April 2022 8:50 AM GMT

मईया के आरती के व्यूज 50 मिलियन के पार

Share Post

मुंबई। चैत्र नवरात्रि के मौके पर पवन सिंह के देवी गीत जमकर वायरल हो रहे हैं। इन गीतों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। देवी के हर पूजा पंडाल पर आप पवन सिंह के गाने को बजते हुए सुन सकते हैं। पवन के गानों के बिना मां की अराधना भोजपुरी के दर्शकों को अधूरी लगती है।

इस बार कि चैत्र नौरात्रि में देवी के गाने को मिलने वाले व्यूज 50 मिलियन के आंकड़े को पार कर गए हैं। इस गाने को जमकर भोजपुरी भाषी लोग पूजा पंडालों में बजा रहे हैं. पवन सिंह के इस भोजपुरी देवी गीत ने पूरा का पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया है. सांग को पवन सिंह का साथ अभिनेत्री प्रियंका रेवरी पर भी फिल्माया गया है।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज पवन सिंह के इस सुपरहिट भोजपुरी देवी गीत 'मईया के आरती' में पावर स्टार की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इस गीत का वीडियो देखकर आपका मन भी मां की भक्ति में डूब जाएगा। इस भोजपुरी देवी गीत 'मईया के आरती' के बोल आजाद सिंह व श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसमें पवन सिंह के साथ अभिनेत्री प्रियंका रेवरी ने दिया हैं। वहीं इसका संगीत श्याम-आजाद ने दिया है. इस वीडियो के निर्माण में सहयोग अमित सिंह, संतोष सिंह ने दिया है. वहीं इसकी परिकल्पना दीपक सिंह ने तैयार की है। वहीं इसे रिकॉर्ड राकेश शर्मा ने किया है. वीडियो को संजय कोर्वे ने डायरेक्ट किया है।

पवन सिंह के इस सुपरहिट भोजपुरी देवी गीत 'मईया के आरती' के वीडियो को आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस नवरात्रि में यह गाना एक बार फिर से जमकर लोगों के द्वारा देखा जा रहा है। इस गाने के वीडियो को 50,397,168 से ज्यादा लोगों ने देखा है और इसे 4 लाख 34 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।(हि.स.)

Share it
Top