Home » मनोरंजन » Oscars 2018 में इन बड़ी फिल्मों के साथ होगा 'न्यूटन' का मुकाबला

Oscars 2018 में इन बड़ी फिल्मों के साथ होगा 'न्यूटन' का मुकाबला

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:26 Sep 2017 5:47 AM GMT

Oscars 2018 में इन बड़ी फिल्मों के साथ होगा न्यूटन का मुकाबला

Share Post

मुंबई। भारतीय फिल्म संघ (एफएफआई) ने फिल्म न्यूटन को अगले वर्ष 90वें अकादमी पुरस्कारों की विदेशी भाषा श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना हैं। लोकतंत्र की खामियों पर आधारित व्यंग्यात्मक फिल्म निर्देशक अमित मसूरकर की दूसरी फिल्म हैं। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजलि पाटिल और संजय मिश्रा ने भूमिका निभाई है। तेलुगू निर्माता सी वी रेड्डी की अध्यक्षता वाली एफएफआई की चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस फिल्म का चयन किया हैं।

बता दें कि फिल्म की कहानी एक ईमानदार चुनाव अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का प्रयास करता है। अब तक बॉलीवुड की ये फिल्में रही र्वोत्तम विदेशी फिल्म की श्रेणी में आपको बता दें कि कि अभी तक सर्वाेत्तम विदेशी फिल्म श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाने वाली भारतीय फिल्मों में आशुतोष गोविरकर की वर्ष 2001 में आई लगान थी। इसके अलावा मदर इंडिया (1958) और सलाम बाम्बे (1989) शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में हैं।

इन फिल्मों से होगा न्यूटन का मुकाबला तमिल फिल्म विसारनाई को पिछले वर्ष आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। मसूरकर की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए एंजेलिना जोली की कंबोडियाई वार ड्रामा फर्स्ट दे किल्ड माई फादर, पाकिस्तान की सावन, स्वीडन की द स्क्वायर, जर्मनी की इन द फेड और चिली की ए फंटास्टिक वूमैन से प्रतियोगिता का सामना करना होगा। बता दें कि 90वां अकेडेमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिलिस में चार मार्च 2018 को आयोजित होगा।

Tags:    
Share it
Top