Home » हरियाणा » बेमौसम बारिश ने बढाई किसानों की परेशानी

बेमौसम बारिश ने बढाई किसानों की परेशानी

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:17 April 2019 3:02 PM GMT
Share Post

गुरूदत्त भारद्वाज

पुन्हाऩा। मंगलवार रात व बुधवार दिन में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पंहुचाया है। खेतो में कुटाई के लिये पडी फसल व अनाजमंडी में पडा गेंहू बारिश में पूरी तरह भीग गया है। वहीं पुन्हाना अनाजमंडी में बारिश में भीगे गेंहू को अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारियों को आर्थिक लाभ पंहुचाने के लिये बोरियो में भरा जा रहा है। बोरियो में भरा हुआ भीगा हुआ गेंहू कुछ दिन बाद सडने लगेगा। यह सब खेल व्यापारियों को अधिक से अधिक लाभ पंहुचाने वे लिये किया जा रहा है। सरकार ने व्यापारियों से गेंहू की खरीद तो कर ली लेकिन खुले में पडा गेंहू बारिश के कारण पूरी तरह भीग गया। अधिकारी इस नुकसान को छुपाने के लिए व्यापारियों एवं कर्मचारियों से मिलीभगत कर उसे बोरियों में भरवा रहे है। व्यापारियों तथा अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण पशासन के पास बोरियों में सडक्वा, गला अनाज पहुंचेगा। जिसका खामियाजा सरकारी डिपों के माध्यम से अनाज लेने वाले गरीब लोगों को भुगतना पडक्वेगा। व्यापारियों के इस अधिक लाभ के कारण सरकार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाडक्व किया जा रहा है। बता दें कि पुन्हाना शहर में मंगलवार को पूरी रात्रि बरसात हुई जिससे पुन्हाना अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज भी पूरी तरह भीग गया। लेकिन सुबह अनाज मंडी में पहुंचते ही व्यापारी गीले अनाज को सुखाने की बजाए बोरियों में भरवाने लगे। अनाज की बोरियों में रखा गेंहू गीला होने के कारण खराब हो जाता है। जिसमें फफुंदी लगने से अनाज सडक्व जाता है। उसे सडेक्व हुए अनाज को सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों, आंगनबाडी केन्दों तथा डिपों होल्डर के माध्यम से गरीब लोगों में वितरित किया जाता हैं। अनाज मंडी में तीन खरीद एजेंसी वेयरहाउस, हैफड व एफसीआई के द्वारा सरकारी खरीद की जा रही है। अधिकारियों द्वारा सरकारी खरीद में पूरी पारदर्शिता नहीं बरतने के कारण मंडी से गीला, सडक्वा गेंहू खरीदा जा रहा हैं। अब तक अनाज मंडी में 3 लाख 13 हजार 250 क्किंटल गेंहू की खरीद की चुकी है। इस बारें में मार्किट कमेटी चैयरमेन उमेश आर्य को बताया गया तो उन्होंने यह मानने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि आढतियों द्वारा अपने अनाज को ढक कर रखा गया था। बाद में इसकी जानकारी जिला ?ंााद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सीमा शर्मा को दी गयी तो उन्होंने एएफएसओं को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। एएफएसओ अशोक रोहिला ने मौके पर जाकर व्यापारियों के स?त निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारी खुले में पडे हुए गेंहू का पूरा इंतजाम रखे और गंदा एवं गीला गेंहू बेगों में ना भरे। अगर कोई ऐसा करता पाएगां तो उसके खिलाफ स?त कार्यवाही की जाएगी।

गेंहू के रख रखाव की कोई सुविधा नहीं

पुन्हाना अनाज मंडी में खुले में पडा हुआ गेंहू के लिए रख-रखाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। खुले में पडा गेंहू बारिश के कारण पूरी तरह से भीग गया है। जिससे पशासन के सारे दावों की पौल खुली रह गयी। वहीं किसानों के गेंहू के रख रखाव के लिए बनी हुई टीन शैड पर व्यापारियों द्वारा कब्जा किया हुआ है। किसान को अपनी फसल रखने के लिए कोई सुविधा नहीं है। वहीं किसानों के लिए आराम करने के लिए किसान रेस्ट हाउस जैसी सुविधा नहीं हैं।

दूर दराज के गावों से आने वाले किसानों के लिये मार्किट कमेटी के कर्मचारियों द्वारा कोई इंतजाम नहीं हैं।

Share it
Top