Home » हरियाणा » महर्षि वाल्मीकि के सिद्धांत आज भी समाज के मार्गदर्शक

महर्षि वाल्मीकि के सिद्धांत आज भी समाज के मार्गदर्शक

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:5 Oct 2017 2:42 PM GMT
Share Post

सोनीपत, (राजेश आहूजा)। देश में समय-समय पर अनेक महापुरूषों ने जन्म लेकर लोगों का मार्गदर्शन किया है। महर्षि वाल्मीकि भी एक ऐसे ही महापुरुष थे जिनके सिद्धांत आज भी समाज के मागदर्शक का कार्य कर रहे हैं। केबिनेट मंत्री लाल दरवाजा स्थित वाल्मीकि मंदिर के न्यू कम्यूनिटी हाल में जिला स्तरीय वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इसके बाद उन्होंने ककरोई रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर और पटेल नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी आयोजित कार्पाम में हिस्सा लिया।

केबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहली बार महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर दास, गुरु रविदास तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जैसे महापुरुषों की जयंतियां हर साल सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पावन भूमि पर महर्षि वाल्मीकि जैसी दिव्य आत्मा ने भी जन्म लिया। आज उनके प्रकट दिवस पर उन्हें शत-शत नमन करती हूं। महर्षि वाल्मीकि ने अपने तप, त्याग और कोमल हृदय के कारण महर्षि वाल्मीकि आदि कवि के नाम से विख्यात हुए। उन्होंने ही सबसे पहले कविता के रूप में एक श्लोक की रचना कर काव्य रस की आधारशिला रखी थी।आज देश के प्रबल और समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महर्षि वाल्मीकि जी के पदचिन्हों पर चलते हुए गरीब लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऊर्जावान, समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले ये दोनों नेता हमारी आकांक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। दोनों नेता 'अंत्योदय', अर्थात, अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के सिद्धांत से अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं।
पिछले वर्ष 25 सितबंर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर गरीब कल्याण वर्ष का आरंभ हुआ था। सरकार ने तय किया था कि एक साल तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशती वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी। सरकार की जनहितैषी नीतियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन-धन योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक, उज्ज्वला से लेकर मुद्रा तक, स्टार्ट अप से लेकर स्टैंड-अप-इंडिया तक, उजाला से लेकर उड़ान तक, आपको सिर्प गरीब का कल्याण ही दिखाई देगा। देश के 30 करोड़ गरीबों के लिए बैंक में मुफ्त खाते खुलवाए गए। उन्होंने कहा कि गरीब का सपना, हमारी सरकार का सपना है और गरीब की मुश्किलें, उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानी कम करना भाजपा की सरकार का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन कर दिया गया है। गाडिया लोहार जाति को टपरीवास जाति की सूची में शामिल कर उन्हें विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सफाई तथा जान जोखिम मे लगे लोगों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पहली से 10वीं कक्षा तक के डे-स्कोलर छात्रों के लिए 110 रुपये प्रति मास छात्रवृत्ति और 750 रुपये तदर्थ वार्षिक अनुदान प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर सोनीपत के सांसद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की। इसलिए महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के नाम से भी जाना जाता है। वह प्रथम कवि थे जिसने प्रथम श्लोक की खोज की। वाल्मीकि जयंती पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है। इस दिवस को हम प्रकट दिवस के रूप में भी मनाते हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जन्म दिवस पर समाज के सभी लोगों को बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभी महापुरुषों की जयंती राजकीय स्तर पर आयोजित की जा रही हैं और उनके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज सभी वर्गों को विकास के समान अवसर प्रदान किए गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान को उन्होंने सफल अभियान बताते हुए कहा कि बहू-बेटी को खुले में शौच न जाना पड़े, शौचालय के अभाव में बेटियां स्कूल न छोड़ें और गंदगी से मासूम बच्चे बार-बार बीमार न पड़ें इसके पीछे यही सोच है। कार्पाम में जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल, उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग, नगराधीश श्वेता सुहाग, जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, रविंद्र दिलावर, मनिंद्र सन्नी, बाबू राम, संत राम, हरिप्रकाश, योगेंद्र, नारायण सिंह, सुलेख कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share it
Top