Home » हरियाणा » लोकतंत्र में संवाद एक ऐसी ताकत जिससे समस्या का समाधान : योगी आदित्यनाथ

लोकतंत्र में संवाद एक ऐसी ताकत जिससे समस्या का समाधान : योगी आदित्यनाथ

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:5 Oct 2017 2:43 PM GMT
Share Post

रोहतक (तारीफ शर्मा) । उतर पदेश के मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद एक ऐसी ताकत है जिससे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। श्री आदित्यनाथ बाबा मस्तनाथ इंजिनियरिंग कॉलेज अस्थल बोहर में महंत चांद नाथ योगी की स्मृति में नैतिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण विषय पर आयोजित व्या यान माला में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ के सदस्यों को संबोंधित कर रहे थे।

उन्होंने संवाद को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि सहमति व असहमति के बीच को ही लोकतंत्र कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य किया जाये तो सफलता का पतिशत भी बढ़ जाता है। जीवन में सकारात्मकता के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर व्यक्पि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता है तो उसे सफलता निश्चित रूप से मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों पर एकचित होकर बैठने से या स्मरण करने से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी संघर्ष की पवृति को पलायन नहीं करना चाहिए। चाहे इसके लिए कितने ही कठिन से कठिन रास्ते क्यों न अपनाने पडेक्व। महंत चांदनाथ योगी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विचार कभी मरते नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण, राष्ट्र कल्याण, नाथ स पदाय व विश्वविद्यालय के लिए किये गए कार्यों के लिए महंत चांदनाथ को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हेंने कहा कि उनके विचारों की पासंगंगिता भी सदैव बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि महंत चांदनाथ नाथ स पदाय के लिए एक मणी की तरह थे और उन्होंने स पदाय को संगठित करने व आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं का मोक्ष और आध्यात्मिक सुख ही संत के जीवन का उद्देश्य नहीं होता बल्कि जब तक धरती पर एक भी पाणी दुख से तृप्त है तब तक संत को चैन से नहीं बैठना चाहिए और यह सब महंत चांदनाथ ने अपने जीवन में किया। उन्होंने कहा कि सम व विषम परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता महंत चांदनाथ में थी और वे धैर्य के पतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक और पुरातन दोनों में समन्वय करके ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पुरी उ मीद है कि महंत चांदनाथ योगी की इच्छा अनुसार बाबा मस्तनाथ स्मृति मंदिर का निर्माण कार्य यथासमय पूरा होगा और इस विद्यालय को एक नई दिशा मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ ने मठ के नये गदी नशीन महंत बालक नाथ का पूरा सहयोग करने की अपील की और कहा कि बालक नाथ समाज की धरोहर है। उन्होंने कहा कि सम व विषम परिस्थितियों में समाज को उनके साथ खड़ा रहना होगा। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने उत्तर पदेश के मु यमंत्री आदित्य नाथ का रोहतक में आने पर मु यमंत्री की ओर से स्वागत किया और कहा कि योगी आदित्यनाथ का पहले से ही रोहतक के लोगों पर आशीर्वाद बना हुआ है और उन्हें आशा है कि इसी पकार से योगी आदित्यनाथ समय-समय पर मठ में आकर अपना आशीर्वाद देते रहेंगे। कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए महंत बालकनाथ योगी ने आये हुए महमानों का स्वागत किया और कहा कि वे महंत चांदनाथ के दिखाये हुए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने का काम करेंगे। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकंडे आहूजा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर उत्तर पदेश की कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भाजपा रोहतक लोकसभा पभारी रमेश भाटिया, रोहतक के एसडीएम अरविंद मल्हाण व ओम पकाश बागडी आदि उपस्थित थे।

Share it
Top