Home » हरियाणा » भाजपा नेता नवीन सौलधा वाहनों का काफिला लेकर बेरी रैली में पहुंचे

भाजपा नेता नवीन सौलधा वाहनों का काफिला लेकर बेरी रैली में पहुंचे

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 Oct 2017 1:49 PM GMT
Share Post

बहादुरगढ़, (राकेश पंवार)। कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में किसानों को मुआवजे के दो दो रुपए के चैक देकर उनका मजाक उड़ाया जाता था जबकि भाजपा के कार्यकाल में किसानों को हजारों व लाखों रुपए की राशि में फसल खराबी से संबंधित मुआवजे के चैक दिए जा रहे हैं। यह बात भाजपा किसान पकोष्ठ हरियाणा के पदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सौलधा(बंटी) ने रविवार को बेरी में महिला किसान दिवस अवसर पर आयोजित किसान जमावड़ा रैली में बहादुरगढ़ हल्के से लंबा वाहनों का काफिला व भारी संख्या में समर्थकों के साथ बेरी रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बेरी रवाना होने से पहले भाजपा नेता नवीन सौलधा व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष आशा छिल्लर, जिला उपाध्यक्ष रेणू खैरपुर व काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी बेरी किसान जमावड़ा में रैली में पहुंची।

भाजपा नेता नवीन सौलधा ने अपने संबोधन में कहा कि पधानमंत्री नरेंद मोदी ,हरियाणा पदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा के कृषि मंत्री ओमपकाश धनखड़ के कुशल नेतृत्व में पदेश के किसानों की भलाई का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। नवीन बंटी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की फसलों की बर्बादी से होने वाने नुक्सान की भरपाई कराने के लिए पधानमंत्री बीमा योजना लागू की जिसके तहत किसानों की सभी फसलों का बीमा किया जाता है, ताकि आपदा व अन्य कारणों से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा राशि देकर उनकी फसल खराबी के नुक्सान की भरपाई की जा सके। नवीन सौलधा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में किसानों की समस्याओं का हल करवाने की बजाए उन्हें बढ़ाने का काम किया मगर भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को होने वाली समस्याओं का समाधान पाथमिकता के आधार पर करवा रही है। नवीन बंटी ने कहा कि भाजपा कल्याणकारी नीतियां लागू कर किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने का काम कर रही है।

Share it
Top