Home » हरियाणा » जिला में चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

जिला में चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

👤 Veer Arjun Desk 6 | Updated on:17 Oct 2017 5:18 PM GMT
Share Post

रोहतक, (तारीफ शर्मा) । सूचना, जनस पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान विभाग की भजन मंडली जिला के गांव-गांव में जाकर सरकार की जनकल्याकारी नीतियों की जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देगी। विशेष प्रचार अभियान का उद्देश्य यही है कि आम आदमी तक उनके घर द्वार पर ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी पहुंचे ताकि वे उनका लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को रूंचा उठा सके। इसी कड़ी में आज भीम सिंह एंड पार्टी ने गांव निन्दाणा में कार्यक्रम दिया और लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं से अवगत करवाया।

यह सूचना जिला सूचना एवं जनस पर्क अधिकारी संजीव कुमार ने विशेष प्रचार अभियान बारे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा 14 से 31 अक्पूबर तक जनता की भलाई के लिए किए गए विकास कार्य को आम बोली (हरियाणवी भाषा) में सरकार की भजन पार्टियां और नाटक मंडली द्वारा गांवों में जाकर जनता से सीधे रूबरू होकर सरकार के किए गए कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां पर रेडियो, टीवी या इलेक्ट्रोनिक मीडिया भी नहीं पहुंच पाता वहां पर सरकार की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर सरकार के विकास कार्यों का बखान कर रही है। उन्होंने बताया कि इस 18 दिन के विशेष प्रचार अभियान के तहत जिले के सभी भजन पार्टियों द्वारा हरेक गांव को कवर किया जाएगा।

Share it
Top