Home » हरियाणा » राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:11 Jan 2018 2:23 PM GMT
Share Post

राजकुमार वालिया

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्पा मामले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने जीटी रोड़ पर घायल पड़े व्यक्पि को पायलट गाड़ी के माध्यम से अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय
दिया है।
वीरवार को राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज कुरुक्षेत्र से चंड़ीगढ़ की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने पिपली लघु चिड़ियाघर के पास एक घायल व्यक्पि को कराहते हुए देखा। राज्यमंत्री ने तुरंत अपने काफिले को रुकने के आदेश दिए और स्वयं घायल को उठाने में मदद की और पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल को एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया। पिपली लघुचिड़िया घर के सामने जीटी रोड़ पर एक कार ने एक्टिवा चालक को साईड मार दी और जिसके कारण एक्टिवा चालक सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में एक्टिवा चालक को काफी चोंटे आई। इसी दौरान जब राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज कुरुक्षेत्र से चंड़ीगढ़ की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने घायल व्यक्पि को कराहता देखा तो उनसे देखा नहीं गया, उन्होंने स्वयं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर घायल को सड़क से उठाया और पायलट गाड़ी में बैठाया। उन्होंने चालक को निर्देश दिए कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाए और इलाज करवाने के बाद ही वहां से निकले। इस दौरान राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मानवता के नाते घायल की मदद करना पथम कर्तव्य हैं, उन्होंने केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रुप में मनाया जा रहा है। इस कार्यकम के दौरान ट्रैफिक नियमों के पति जागरुक किया जा रहा हैं। इसलिए उनका दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने अपने दायित्व और मानवता के कर्तव्य का निर्वाह किया है। उन्होंने आम नागरिकों से भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद करने की अपील की हैं।

Share it
Top