Home » हरियाणा » भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदेश अध्यक्ष को मातृ शोक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदेश अध्यक्ष को मातृ शोक

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:24 Feb 2018 3:09 PM GMT
Share Post

पुन्हाना, गुरूदत्त भारद्वाज। पुन्हाना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड चुके व पदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल जेलदार की माता मौहमदी बेगम का शनिवार तडके निधन हो गया। दोपहर बार उन्हें खाक ए सुपर्दे किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में राजनैतिक पार्टीयो के दिगगजो के अलावा क्षेत्र के समाजसेवी मौजूद रहे। वो 85 वर्ष की थी जो अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड गई है। मौहमदी बेगम धार्मिक व समाजिक विचारो वाली महिला थी। आपकों बता दें की मरहूम चौधरी इमाम खान जेलदार मेवात के दिगगज नेताओ मे शुमार थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में लोगों को आपसी ?ााईचारे का संदेश दिया। इतना ही नही उन्होनें गावों में बडे बडे विवादो को कभी थाने तहसील तक नहीं आने दिया। पति की मौत के बाद मौहमदी बेगम ने भी लोगो को आपस में भाईचारा बनाने के साथ साथ एकता पर जोर दिया। अपने पुत्रो को इस काबिल बनाया की उनकी राजनैतिक विरासत आज बडे बेटे इकबाल जेलदार संभाल रहे है तो छोटे पुत्र वकालत में अपना नाम कमा रहे है। अपने बच्चो को उच्च शिक्षा दिलाकर क्षेत्र में एक मिशाल कयाम की है। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री चौधरी रियाज खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर, सुभान खान सिंगारिया, हबीबुर्रहमान , पूर्व मंत्री हर्ष ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द पताप आर्य , भाजपा युवा नेता वसीम खान , जिला मंत्री तैय्यब हुसैन, युवा नेता आशीष गोयल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Share it
Top