Home » हरियाणा » महिला सरपंचों को सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत करेगी सम्मानित

महिला सरपंचों को सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत करेगी सम्मानित

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:8 March 2018 1:56 PM GMT
Share Post

थानेसर, (राज कुमार कौशिक)। सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा महिला जागृति और उत्थान के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिला सरपचों को रविवार 11 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महापंचायत अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने बताया कि अंतरराष्टाrय महिला दिवस पर गांव बारवा में आयोजित महिला शक्पि सम्मान समारोह कई मायने में धर्म नगरी के लिए ऐतिहासिक होगा। उनके अनुसार समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके द्वारा लगातार महिलाओं के बीच वृहद संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पोफेसर संतोष दहिया ने कहा कि हमारे देश की ऐतिहासिक संस्कृति संपूर्ण विश्व में सबसे समृद्ध थी। किंतु आज के बदले परिवेश में समाज में फैली विकृति का खामियाजा मातृ शक्पि को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र से सटे गांव बारवा की धर्मशाला में रविवार 11 मार्च की दोपहर 2 बजे आयोजित महिला शक्पि सम्मान समारोह के माध्यम से नारी सशक्पिकरण के लिए समाज में सत्रिढय स्त्रियों का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है, जिसमें महिलाओं का सम्मान होता है। आधी आबादी की उपेक्षा कर हम तरक्की के रास्ते पर नहीं चल सकते। उन्होंने खुशी जताई कि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकार देने एवं उन्हें सम्मान का जीवन देने को सिर्फ महिलाओं को ही जागरूक करने की जरूरत नहीं है, बल्कि पूरे समाज में जागरूकता आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक होने की जरूरत इसलिए है ताकि समाज के लोग महिलाओं की जरूरत और महत्व को जान सकें। जागरूक होकर उन्हें भी अधिकार और इज्जत दे सकें। एक सवाल के जवाब में डा. संतोष दहिया ने कहा कि सबसे पहले तो महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना होगा, तभी वह अधिकारों व हक के लड़ पाएंगी। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान महिलाओं को सम्मान के साथ जीने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Share it
Top