Home » हरियाणा » गांवों के विकास से ही होगा देश का विकास : कृष्ण बेदी

गांवों के विकास से ही होगा देश का विकास : कृष्ण बेदी

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:5 May 2018 2:03 PM GMT
Share Post

कुरुक्षेत्र, (राजकुमार वालिया)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश का विकास होगा। सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि गांव के जीवन स्तर को और बेहतर बनाकर उन्हें स्वच्छ व स्वस्थ बनाया जाए। राज्यमंत्री शनिवार को गांव भुस्थला में 29 लाख रुपए की लागत से बने पार्प व व्यायामशाला के उदघाटन उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यमंत्री ने पार्प में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि पदेश सरकार द्वारा ग्रामीण आंचल में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन सभी सुविधाओं से ग्रामीण पतिभाओं को भी आगे बढक्वने का मौका मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 64वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उपस्थित लेगों से कहा कि मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का एक समान सर्वांगीण विकास करवा रहे हैं। सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिए जा रहे हैं। कमीशनखोरी को बिल्कुल ही खत्म किया जा चुका है। आज गरीब, मजदूर, किसान के योग्य बेटे-बेटियों का चयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्वच्छ इंडिया-स्वस्थ इंडिया का जो सपना देखा है, हरियाणा सरकार उस सपने को साकार करने के लिए सभी कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा पदेश में पार्प व व्यायामशालाओं का निर्माण किया गया है। गांव में व्यायामशाला होने से आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पूर्व में किसी भी सरकार ने गांव के विकास की कोई योजना नहीं बनाई थी, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा गांव के विकास का एक पूरा खाका तैयार किया गया है। किसान को उसकी फसल के दाम की पेमेंट समय पर मिल रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 तक सभी शमशानघाटों, कब्रिस्तानों की चारदिवारी, शैड तथा रास्ते पक्के किए जाएंगे।

Share it
Top