Home » हरियाणा » भाजपा के राज में बेची जा रही हैं नौकरियां : अशोक अरोड़ा

भाजपा के राज में बेची जा रही हैं नौकरियां : अशोक अरोड़ा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:12 May 2018 3:07 PM GMT
Share Post

कुरुक्षेत्र, (राजकुमार वालिया)। भ्रष्टाचार मुक्प शासन का दावा करने वाली भाजपा की सरकार में नौकरियां बेची जा रही है और आश्चर्यजनक बात तो यह है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों और दलालों को तो नौकरी बेचने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जिन राजनेताओं के लिए ये काम करते थे उन्हें मुख्यमंत्री क्लीन चिट दे रहे हैं।

यह आरोप इनेलो पदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो व बसपा की संयुक्प जनसभा को गांव किरमिच में संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने गांव वासियों से 18 मई को जेल भरो आंदोलन के लिए कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में पहुंचने का न्यौता दिया और कहा कि इस दिन इनेलो व बसपा गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता एसवाईएल, दादूपुर नलवी नहर बनाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।
अरोड़ा ने गांव दयालपुर, समसीपुर हथीरा, बारवा, कैंथला, पलवल, खेड़ीरामनगर, चंदभानपुर, खासपुर और अमीन में सभाओं को आयोजित कर लोगों को 18 मई के दिन कुरुक्षेत्र पहुंचने का निमंत्रण दिया। इन जनसभाओं को बसपा नेता रोहताश रंगा, इनेलो के राष्टाrय सचिव बलदेव बाल्मीकि, हल्का पधान रणबीर सिंह किरमिच, चंदभान बाल्मीकि, रामस्वरूप चोपड़ा, बसपा हल्का पधान सुनील, दीपक फौजी, पवीण कश्यप, ओमपकाश ओपी, दलीप सिंह, मोहित सैनी सहित दोनों दलों के अनेक नेताओं ने संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एसवाइएल हरियाणा की जीवन रेखा है। सुपीम कोर्ट का आदेश होने के बावजूद भी हरियाणा सरकार ने एसवाइएल में पानी लाने के लिए कोई सार्थक पयास नहीं किया, जिस कारण मजबूर होकर इनेलो बसपा गठबंधन ने सामूहिक गिरफ्तारियां देनी शुरू कर रखी है। पदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे पदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

Share it
Top