Home » हरियाणा » हरियाणा में 2019 में फिर बनेगी भाजपा की सरकारः बिजेन्द्र दलाल

हरियाणा में 2019 में फिर बनेगी भाजपा की सरकारः बिजेन्द्र दलाल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:21 July 2018 2:08 PM GMT
Share Post

बहादुरगढ़, (राकेश पंवार)। भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से एक बार फिर केन्द्र और प्रदेश में सरकार बनायेगी। भारतीय जनता पार्टी के झज्जर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने छारा मंडल की बैठक में ये बात कही है। छारा मंडल अध्यक्ष अनिल दलाल के निवास पर हुई बैठक में बिजेन्द्र दलाल ने छारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के कार्पामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है।दलाल ने बताया कि संगठन के लिहाज से भाजपा के कार्यकर्ता लगातार पार्टी और सरकार की मजबूती में जुटे हुये हैं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता हर वोटर से सीधा सम्पर्प साधेंगे । बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के जरिये भी केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम होगा। हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर उन्हे केन्द्र और प्रदेश सरकार के जन हितैषी फैसलों की जानकारी भी देंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच देश के हर नागरिक के सम्पूर्ण कल्याण की है। समाज और देश की भलाई के लिये जरूरी तमाम कदम केन्द्र और प्रदेश सरकार उठा रही है। दलाल ने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान गरीबों का राशन तक खा लिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने ऑनलाईन राशन व्यवस्था अपनाकर गरीबों को उनके हक का पूरा राशन मुहैया करवाया है। उज्जवला योजना के तहत हर घर में रसोई गैस पहुंच गई है। देशभर के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। जीएसटी के सरलीकरण से व्यापारियों को लाभ हुआ है।

वहीं वन रैंक वन पेंशन लागू कर देश के वीर जवानों को सम्मान देने का काम किया। किसानों को फ सल लागत का डेढ गुना मूल्य ,न्यूनतम समर्थन मूल्य के तौर पर देकर किसानों को घाटे से लाभ में लाने का काम किया।भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। बिजेन्द्र दलाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के कामों को बताने के लिये गली गली और घर घर जाकर अलख जगानी है। इस मौके पर बैठक में छारा मंडल अध्यक्ष अनिल दलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविभान राठी, भाजपा नेता राजपाल शर्मा,रत्न सागर,महावीर सहरावत और राजपाल रोहद, हरीश दलाल, धमबीर दहकौरा, कैप्टन सुखबीर आसंडा, जिले सिंह डाबौदा समेत काफ ाr संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share it
Top