Home » हरियाणा » समाज सेवी संस्थाएं मनाएंगी 5 को मुख्यमंत्री का जन्मदिन : कुलदीप शर्मा

समाज सेवी संस्थाएं मनाएंगी 5 को मुख्यमंत्री का जन्मदिन : कुलदीप शर्मा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:4 May 2018 3:15 PM GMT
Share Post

करनाल, (वीअ)। जिले की सामाजिक संस्थाओं द्वारा सेक्टर 6 स्थित शिव मन्दिर परिसर में 5 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के इंचार्ज कुलदीप शर्मा ने बताया कि करनाल शहर के नागरिकों की इच्छा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन 5 मई को धुमधाम से मनाया जाये इसके लिए संस्थाओं ने सेक्टर 6 के शिव मन्दिर का चयन किया है। इस दिन विख्यात भजन गायक अजय पाठक शामली वाले अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्पाम की शुरूआत 9 बजे हवन-यज्ञ से होगी। इस कार्पाम में शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी, राजनीतिक व धार्मिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा जो कार्यक र्ता उनका जन्मदिन बनाना चाहता है वह स्थानीय स्तर पर ही मनाये, किसी को भी जन्मदिन के लिए चण्डीगढ जाने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन के लिए लोगों में काफी उत्साह है, कार्पाम के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया जायेगा।


Share it
Top