Home » हरियाणा » किसान कल्याण कार्यशालाओंs द्वारा किसानों की दी गई जानकारी

किसान कल्याण कार्यशालाओंs द्वारा किसानों की दी गई जानकारी

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:2 May 2018 6:42 PM GMT
Share Post

पुन्हाना (गुरूदत्त भारद्वाज)। कृषि किसान कल्याण विभाग द्वारा ग्राम स्वराज अभियान कार्यत्रढम के तहत जिलेभर में किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।
खण्ड स्तर पर 100 किसानों व गांव स्तर पर 50 किसानों को कृषि एवं कृषि स?बधिंत विभागों जैसे पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन इत्यादि के अधिकारियों द्वारा किसानों को पूर्ण जानकारी दी गई। जिला के गांव घासेड़ा,कलवाड़ी, ऊदाका, नई व सिंगार में आयोजित कार्यत्रढम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय से आए हुए मनीष अहुलिया ने मु?य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कृषि किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं में किसानों को उनकी आय को दोगुना करन के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को कार्यशाला में पधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, बागवानी व फसल अवशेषों का पाकृतिक पबन्धन के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया गया।
किसानों को बीज, खाद, दवाई व मशीनों का उचित पयोग, सूक्ष्म सिंचाई, फसल निकालने के उपरान्त अन्न व भूसे का उचित भण्डारण, किसानों को सभी फसलों की समग्र शिफारिशों के बारे में, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की रिपोर्ट के आधार पर खाद का संतुलित पयोग, फसल विविधिकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर के तहत कृषि यत्रों पर अनुदान, गेहूं, धान व दलहन फसलों के बीज पर अनुदान के बारे में सम्बधित विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
किसानों को संबोधित करते हुए डा. आर.एस सैनी बागवानी विशेज्ञय ने कहा कि सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर पयास किए जा रहे है। सरकार द्वारा फसल बीमा योजना लागु की गई है, जो किसानों के लिए एक वरदान है। उन्होंने किसानो से कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर खेती करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानो को खेती की नवीनतम तकनीकी का पयोग करना चाहिए। साथ उन्हें बताया कि ढेंचा पर सरकार द्वारा 75 पतिशत की छुट दी जा रही है। डीडीए कृषि विभाग चांद राम ने बताया कि यह कार्यत्रढम जिले के पांच खंडों पर भी यह कार्यत्रढम आयोजित किया गया। जिसमें नूंह, तावडूक्व, पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका, नगीना में कार्यत्रढम का आयोजन किया
उन्होंने कहा कि किसान कार्यशाला में किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी स्कीमों के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यशाला में किसानों से क्षारीय भूमि, जोत का कम होना, विपणन कार्य का सुदृढ. करना, पानी की कमी व गिरता भू-जल स्तर, गांवों में आवारा पशु, ठेका पथा-किसान पणाली, पर्यावरण, भूसा पबंधन एवं खाद एवं दवाईयों के पयोग पर विचार-विर्मश किए गए।
इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, एसडीओ कृषि विभाग डा. अजीत सिंह, नाबर्ड विजय नागरा सहित अन्य गांवों के किसान भी मौजूद रहें।

Share it
Top