Home » हरियाणा » पिता ने डेढ़ लाख में बेटी को बेचा, खरीदार और उसके बेटे ने किया दुष्कर्म

पिता ने डेढ़ लाख में बेटी को बेचा, खरीदार और उसके बेटे ने किया दुष्कर्म

👤 manish kumar | Updated on:22 Nov 2019 6:04 AM GMT
Share Post

सिरसा । रानियां थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटी को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। खरीदार ने युवती को बंधक बना लिया। उसके बाद उसने और उसके बेटे ने दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की तहरीर पर थाना रानियां पुलिस ने पिता सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरेापित फरार हैं।

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता ने जुलाई 2019 में उसे भूना निवासी गोपीराम के हाथ डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। गोपीराम ने उसे बंधक बनाक रखा। पीडित युवती का आरोप कि गोपीराम और उसके बेटे पवन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ये दोनों उससे वेश्यावृति क रवाना चाहते थे। उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारा-पीटा गया।

पीड़ित युवती का कहना है कि गोपीराम और उसका बेटा पूरा गिरोह चलाते हैं। इस गिरोह में भूना निवासी ओम कुमार, कृष्ण, रमेश कुमार, अभोली निवासी संदीप और दिल्ली निवासी श्यामा राम शामिल हैं। ये सभी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस इस सभी को तलाश रही है। मामले की जांच एएसआई किरण पाल कर रही है। उनका कहना है कि जीत कुमार सहित आठों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Share it
Top