Home » हरियाणा » मां बनीं हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी, बेटे को दिया जन्म

मां बनीं हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी, बेटे को दिया जन्म

👤 manish kumar | Updated on:7 Oct 2020 9:02 AM GMT

मां बनीं हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी, बेटे को दिया जन्म

Share Post

मां बनीं हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी, बेटे को दिया जन्म

हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी मां बन गई हैं। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान इस खुशखबरी की पुष्टि की है। बातचीत के दौरान वीर ने कहा कि वह अब एक पिता है।

सपना चौधरी की शादी हरियाणवी अभिनेता-गायक वीर साहू से हुई है। दरअसल वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था। सपना और वीर कई सालों से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने जनवरी में शादी की थी। वीर हिसार के रहने वाले हैं। वीर सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। सपना चौधरी अपने हरियाणवी गीत 'तेरी आंख का यो काजल' के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।

Share it
Top