Home » हरियाणा » यमुनानगर: दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज

यमुनानगर: दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज

👤 manish kumar | Updated on:9 March 2021 2:16 PM GMT

यमुनानगर: दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज

Share Post

यमुनानगर। एक युवक ने महिला को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार खिजराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात गांव खडगढ़ निवासी संजय के साथ हुई थी। इसके बाद अक्सर संजय उससे मिलने लगा। जिस कारण उन दोनों में दोस्ती हो गई। पीडि़ता ने बताया कि 5 मार्च को आरोपी संजय उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपित ने गांव बसातियावाला के नजदीक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




Share it
Top