Home » हरियाणा » 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी संग्रह और 20 प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि हुई'

1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी संग्रह और 20 प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि हुई'

👤 Veer Arjun | Updated on:3 Sep 2021 10:05 AM GMT
Share Post

चंडीगढ़! हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा है कि इस बार की तिमाही में देश की जीडीपी में अच्छा उछाल देखा गया है।

विज ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा '1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी संग्रह और 20 प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि हुई। उल्लेखनीय है कि जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे सटीक पैमाना है। भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी फिर पटरी पर लौट आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में शानदार जीडीपी के आंकड़े सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट रिकॉर्ड 20.1 फीसदी रही है।

इसकी गणना आमतौर पर सालाना होती है, लेकिन भारत में इसे हर तीन महीने यानी तिमाही में भी आंका जाता है। कुछ साल पहले इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और कंप्यूटर जैसी अलग-अलग सेवाओं यानी सर्विस सेक्टर को भी जोड़ दिया गया है।

Share it
Top