Home » स्वास्थ्य » बढ़ती उम्र के असर को रोक सकता है ये जादुई तेल

बढ़ती उम्र के असर को रोक सकता है ये जादुई तेल

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:31 July 2017 6:38 PM GMT

बढ़ती उम्र के असर को रोक सकता है ये जादुई तेल

Share Post

लौंग के तेल का प्रयोग खाने में तो कम लेकिन औषधि के रूप में अधिक किया जाता है। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। दांत दर्द और खांसी होने पर भी इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट का काम भी करती है। इसका प्रयोग त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। ये एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं।
इनाडुडंडिया के अनुसार लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। लौंग का तेल, मुंहासों को पनपने से रोकता है। इसके साथ ही लौंग के तेल की नियमित मसाज से कील-मुंहासों की वजह से बने दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। लौंग के तेल का इस्तेमाल झुर्रियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रोज रात को बिस्तर पर जाने से पहले लौंग के तेल की मसाज करें। इसके मसाज से एक ओर जहां त्वचा में कसावट आती है वहीं झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं।
लौंग का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लौंग के तेल में नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाने से बाल जल्दी सफेद नही होते। इनका झडऩा भी कम होता है। हालांकि, सिर्फ लौंग का तेल लगाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लौंग के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर ही लगाएं।

Share it
Top