Home » स्वास्थ्य » फूल गोभी के सेवन से कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा

फूल गोभी के सेवन से कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा

👤 manish kumar | Updated on:21 July 2020 4:40 AM GMT

फूल गोभी के सेवन से कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा

Share Post

फूल गोभी एक लोकप्रिय सब्जी है। आजकल मार्केट में इसकी मांग बारह महीनों रहती है। ये हर मौसम में उपलबध होती है। यह कई तरह से फायदेमंद है। जानें इसके लाभ के बारे में। वजन नियंत्रित करे : इसे सब्जी व सलाद के रूप में खाने से अतिरिक्त चर्बी घटती है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है जिससे वजन पर नियंत्रण रहता है। इसे कम तेल में पकाना चाहिए ताकि इसका स्वाद बना रहे।

पाचन सुधारे : फूलगोभी में डायटरी फाइबर भरपूर हैं जो पाचनतंत्र की उचित कार्यप्रणाली में सहायक हैं। कब्ज की समस्या होने पर रात को आधा गिलास गोभी का रस पीने से काफी लाभ होता है। इसमें फॉस्फोरस पाया जाता है जो पाचन में सहायक एंजाइम्स को बढ़ाता है। मजबूत हड्डियां : पेट की समस्याओं को दूर करने व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में यह सहायक है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए भी आवश्यक है।

Share it
Top