Home » मध्य प्रदेश » अगर संघ को शहीद भी पसंद नहीं तो वो शैतान - दिग्विजय सिंह

अगर संघ को शहीद भी पसंद नहीं तो वो शैतान - दिग्विजय सिंह

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:23 April 2019 2:19 PM GMT
Share Post

भोपाल(ब्यूरो मप्र)। भोपाल सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने संघ पर निशाना साधा है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोले वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो शैतान हैं।

मंगलवार को ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने कहा, "शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ है कि उनके लिए भारत 'माता' नहीं, संघ ही सब कुछ है। जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोले वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो शैतान हैं। हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं।

Share it
Top