Home » मध्य प्रदेश » उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में संदेशवाहक की भूमिका अदा करेंः गुप्ता

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में संदेशवाहक की भूमिका अदा करेंः गुप्ता

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:20 March 2018 5:38 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की यहां संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि समाज में व्यापारी सम्मानित समुदाय है। इसकी विश्वसनीयता बेजोड़ है। व्यापारी वर्ग की विश्वसनीयता का लाभ पार्टी के विस्तार और समर्थन के रूप में मिलने की अपेक्षा की जाती है। प्रकोष्ठ पार्टी की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाने और केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराने में संदेशवाहक के रूप में भूमिका अदा करेगा।

श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारी प्रतिबद्धता संगठन के विस्तार की पार्टी को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने की है। हमें पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान का सदैव स्मरण करना होगा और उससे प्रेरणा लेना होगी। बदलते परिवेश में जब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश में शिखर पर है। विपक्ष एक जुट होकर पार्टी से ईष्र्या भाव रखता है। जनता को भ्रमित करता है। हमारा कत्र्तव्य है कि हम ऐसा वातावरण बनाए जिसमें जनमानस पर भाजपा सरकार द्वारा किए कार्यो की अमिट छाप अंकित हो। उन्होंने श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संपन्न उल्लेखनीय कार्यो और देश के स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक पहल को चैपाल चर्चा बनाने का आग्रह किया और कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना होगा। यह अधिकार लोकतंत्र ने उसे दिया है लेकिन सत्ता पक्ष में होते हुए हमें अपनी सरकारों, पार्टी और संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता होना चाहिए। यह कार्य पूर्ण सजगता लगन के साथ किया जाना है। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कल्याण अग्रवाल ने की। मध्यप्रदेश व्यापारी संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष मदनमोहन गुप्त ने भी बैठक को संबोधित किया और बताया कि प्रदेश में आगामी जून माह में व्यापारी पंचायत का आयोजन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख 6 नगरों में मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान व्यापार प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और प्रदेश में व्यापार संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने व्यापार संवर्धन बोर्ड के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि बोर्ड की अपेक्षा है कि व्यापारियों के हित में नगरों, कस्बों में भंडारण गृह हब बनाए जाये। इससे उद्योग और वाणिज्य के संवर्धन में दीर्घकालिक लाभ पहुंचेगा। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी सम्मान निधि के गठन की भूमिका भी मदनमोहन गुप्त ने व्यापारियों के समक्ष रखते हुए आशा व्यक्त की कि व्यापारी समुदाय मिशन 2018 की सफलता में शक्ति लगायेगा जिससे श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार का गठन होगा।
और मिशन 2019 की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

Share it
Top