menu-search
Thu Apr 18 2024 01:22:05 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 1861
जैन मंदिर में चोरों का धावा
Share Post
भोपाल (ब्यूरो मप्र)। पश्चिम क्षेत्र में कालानी नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार रात हुई चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाश मंदिर से 7 मूर्तियां चुराकर ले गए। चोरी गई प्रतिमाओं में तीन प्रतिमा चांदी और चार अष्टधातु की हैं। चोर केवल पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को छोड़कर गए हैं। वारदात का पता सुबह मंदिर खुलने के बाद चला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग भी देख रही है।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire