Home » मध्य प्रदेश » लगातार हो रही चोरियों का जिम्मेदार कौन ?

लगातार हो रही चोरियों का जिम्मेदार कौन ?

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:12 April 2019 3:02 PM GMT
Share Post

डबरा (द्वारिका हुकवानी)। आए दिन होती घरों के साथ मोटरसाइकिलों की चोरियों से नगर वासी दहशत में आ गए है। एक माह में अलग अलग स्थानों पर एक दर्जन से अधिक चोरियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है। आखिर पुलिस चोरो को पकड़ने में क्यो अपना योगदान नही दिखा पा रही है। हाल ही में नगर के बल्ला का डेरा स्तिथ बनखण्डेस्वर स्कूल के पास बने घर मे सुबह के 4 बजे लगभग आठ लाख की चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज ही देखती रह गई चोर अपना काम कर निकल गया। वही देहात थाना क्षेत्र में थाने से महज कुछ ही दूरी पर गल्ला व्यपारी रवि शिवहरे के यहाँ दिन दहाड़े गल्ले की दुकान से गल्ला लेकर भागे बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखती रह गई।

क्या पुलिस कर पाएगी चोरो ओर लूटेरो का खुलासा या यू ही चोर लुटेरे वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर नगर वासियो को कार्यवाही का भरोसा देती रहेगी। वही लगातार हो रही चोरियों को लेकर व्यपारी संघ के लोगो ने एसडीओपी देवेन्द्र कुशवाह को आवेदन देकर नगर में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है।

Share it
Top