Home » मध्य प्रदेश » दिग्विजय ने की हमीदिया रोड के श्रीराम मंदिर को कांग्रेस की जमीन देने की घोषणा

दिग्विजय ने की हमीदिया रोड के श्रीराम मंदिर को कांग्रेस की जमीन देने की घोषणा

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:13 April 2019 2:41 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह शनिवार को हमीदिया रोड स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा करने पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कांग्रेस को आवंटित जमीन श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की घोषणा की। आचार संहिता के दौरान उनकी यह घोषणा हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। बता दें कि भाजपा लगातार दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए उनके हिंदू आतंकवादी वाली बयान को उछाल रही है।

श्रीराम आरती के बाद दिग्विजय ने कहा कि इस राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन भी कांग्रेस शासनकाल में दी गई थी। ट्रस्ट ने यहां राम मंदिर बनाया और मंदिर के सामने जिला कांग्रेस कमेटी की जमीन है। इसलिए आज रामनवमी के मौके पर वो जमीन कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को दी जाएगी।

दिग्विजय सिंह की छवि आम तौर पर हिन्दू विरोधी मानी जाती है और अपने बयानों को लेकर विपक्ष के निशाने पर भी रहते हैं। दिग्विजय के आंतकवादियों को जी करके संबोधित करने, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे मामलों पर दिए बयानों पर देश भर में विरोध हुआ था। आरएसएसस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों को लेकर अकसर विरोधाभाषी बयानों के कारण भी दिग्विजय सिंह की छवि हिन्दू विरोधी मानी जाती रही है। अब राम मंदिर ट्रस्ट को जमीन देने की घोषणा कर उन्होंने हिन्दू वोटर को लुभाने की कोशिश की है।

Share it
Top